जनआशीर्वाद यात्रा की व्यवस्था के लिए प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी

0
रतलाम 3 जुलाई 2018। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में उज्जैन से निकलने वाली जनआशीर्वाद यात्रा 16 जुलाई को रतलाम आएगी। यात्रा के सफलतम आयोजन के लिए रतलाम विधानसभा में विभिन्न प्रभारियों का मनोनयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनआशीर्वाद यात्रा के विधानसभा यात्रा प्रभारी एवं जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने बताया कि जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, विधायक एवं राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप की सहमति से यात्रा व्यवस्था हेतु प्रभारी मनोनीत किए गए है। रतलाम विधानसभा में अशोक देवड़ा सहप्रभारी, अशोक पोरवाल सभा प्रभारी, विजय कसेरा मंच प्रभारी, राजेश रांका, स्वागत रथ सभा प्रभारी, निर्मल कटारिया स्वागत स्थल प्रभारी, राकेश परमार उपयात्रा प्रभारी, बंटी वोरा उपयात्रा सहप्रभारी, बलवंत भाटी वाहन व्यवस्था प्रभारी, गोविंद काकानी मुख्यमंत्री आवास व्यवस्था प्रभारी बनाए गए है।
इसी प्रकार सहयात्री आवास के लिए अनुज शर्मा, विनोद करमचंदानी, भोजन व्यवस्था के लिए धीरज व्यास, रात्रि विश्राम व्यवस्था के लिए आकाश खड़के, सामाजिक संगठन सहभागिता हेतु राजेश माहेश्वरी, रजनीश गोयल, नवमतदाता सहभागिता हेतु सोनू यादव, हितग्राही सहभागिता हेतु सुनील सारस्वत, रथ व्यवस्था के लिए मनीष बैरागी को जिम्मेदारी दी गई है। हेमन्त राहोरी प्रचार-प्रसार, पवन सोमानी मीडिया, निलेश गांधी सोश्यल मीडिया प्रभारी बनाए गए है। जनआशीर्वाद यात्रा के लिए जिला स्तर पर महामंत्री प्रदीप उपाध्याय दिवस यात्रा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा दिवस व्यवस्था एवं जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी प्रशासनिक समन्वय की प्रभारी है।
Previous article4 जुलाई 2018 बुधवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleक्या आप जानते है खुबानी का जूस आँखों की रौशनी के लिए होता है फायदेमंद