क्या आप जानते है गर्मीयो में दही का सेवन करना होता है अमृत समान

0

गर्मियों के मौसम में लू लगने का खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए आपको दही को जरूर अपनी डाइट में लेना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह आपके पेट को ठंड़ा रखता है और साथ ही खाने को जल्दी पचाने में मदद भी करता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर की कमियों को पूरा कर शरीर को तंदुरूस्त बनाने में मदद करते हैं। आप छोटे बच्चों को भी दही में चीनी मिलाकर सेवन करवा सकते हैं।

1. हड्डियां मजबूत
दही में कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है और कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

2. कब्ज
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ऐसे में आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही में अजवाइन डाल कर खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

3. इंफैक्शन
दही हर तरह के संक्रमण को खत्म करने में मदद करता है। अगर आपको गर्मी की वजह से किसी भी तरह का इंफैक्शन है तो ऐसे में दही का सेवन जरूर करें।

4. मुलायम त्वचा
रोज इसका सेवन करने से त्वचा संबंधी परेशानियां भी खत्म हो जाती है।यदि इसे कुछ देर फेस पर लगाकर 20 मिनट बाद चेहरा धोएं तो फेस पर ग्लो भी बहुत आता है।

5. शरीर को ठंडक दें
गर्मी के समय इसका सेवन करने से शरीर को काफी ठंडक मिलती हैं। इसे आप लस्सी के रूप में भी पी सकते हैं।

6. कैंसर
दही रोजाना खाने से आपको कैंसर जैसी बीमारी होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं। दही को आप एक रामबाण औषधि भी कह सकते हैं।

Previous articleइंडिया-सिंगापुर समुद्री अभ्‍यास पर बोला चीन, ‘हितों को चोट न पहुंचे’
Next articleचौबीस सौ गरीब कन्याओं का विवाह महाकुम्भ अद्भुत और प्रेरणादायी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here