क्या आप जानते है सरसों तेल के फायदे !

0

सरसों का तेल हर घर में इस्तेमाल किया जाता हैं। सरसों का तेल खाने के स्वाद को बढ़ाता है। सरसों का तेल कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। यह हमारी सेहत, स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे कई एेसे फायदे है, जिनसे आप अनजान होंगे। तो आइए जानें सरसों के तेल के फायदे।

1. कान मेें दर्द होने पर सरसों का तेल का इस्तेमाल करें। इससे आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा सरसों के तेल में लहसुन डाल कर गर्म करके कान में डाले।

2. सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांत साफ करें। इससे दांत दर्द, पायरिया आदि रोगों से आराम मिलता है।

3. अगर आपको भूख कम लगती है तो खाने में सरसों का तेल इस्तेमाल करें। यह हमारे पेट में एपिटाइजर का काम करता है और भूख बढ़ाता है।

4. सरसों के तेल में मौजूद ग्लुकोजिलोलेट शरीर में कैंसर और ट्यूमर की गांठ बनने से रोकता है।

5. सरसों के तेल में कपूर डालकर मालिश करने से गठिया के दर्द से आराम मिलता है।

6. बेसन,हल्दी, पीसा हुआ कपूर और सरसों का तेल डालकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे का रंग साफ होता है और त्वचा में चमक आती है।

Previous articleभारत में कार्बन ने लॉन्च किया A41 पॉवर
Next articleथकान दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here