क्या आप जानते है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है इमली

0

इमली का स्वाद बहुत ही खट्टा मिठ्ठा होता है और इसका नाम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता है। इमली का इस्तेमाल कई प्रकार से किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाना बनाने, पानीपुरी का पानी और चटनी आदि बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है की इमली खाना बनाने के ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। तो आइये जानते है….

१.बुखार आने पर भी इमली के सेवन से फायदा मिलता है। बीमार को थोड़ी सी इमली का रस पिलाये इससे बुखार जल्दी उतर जाता है। इमली में भरपूर मात्रा में विटामिन ई, बी, सी इम्यून मौजूद होते है जो हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते है।

२. वजन को कम करने के लिये नियमित रूप से सुबह खाली पेट में एक इमली का सेवन करे इससे मोटापा दूर होता है।

३. इसमें मौजूद आयरन,फाइबर,मैगनीज,कैल्शियम,फॉस्फोरस से कई तरह की बीमारियां दूर रहती है।

४. इमली को थोड़े से पानी में 2-3 इमली को भिगो कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दे, जब ये भीग जाये तो इसे छान कर इसके पानी का सेवन करे। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट टारटरिक शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते है।

Previous articleकितनी दीवारें उठी हैं एक घर के दरमियाँ
Next articleरोज़ाना खाना खाने के साथ दही खाने से होते है ये चमत्कारी फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here