क्रिकेट का क्रिस्टयानो रोनाल्डो है विराट कोहली: ब्रावो

0

वेस्टइंडीज के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने आज भारत और रायल चैलेंजर्स बेंगलूरु के कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें दिग्गज फुटबाॅलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के समकक्ष बताया।

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेल रहे ब्रावो ने कहा, ‘‘विराट के साथ मेरे संबंध अच्छे हैं। विराट ने असल में मेरे छोटे भाई डेरेन के साथ अंडर-19 क्रिकेट खेला है और मैं हमेशा अपने भाई से कहता था कि उसे विराट का अनुसरण करना चाहिए। मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं कि मैं यहां हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने असल में विराट से आग्रह किया था कि वह मेरे भाई से निजी तौर पर बल्लेबाजी और क्रिकेट को लेकर बात करे। जब मैं विराट को देखता हूं तो मुझे क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो दिखता है।’’

Previous articleभारत में Sony ने नए हैडफोन्स और स्पीकर्स किए लांच
Next articleभारत के साथ संबंधों में अब प्रगति दिख रही: चीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here