खाना खाते समय ये आदते कर सकती है आपको बीमार

0

खाना खाते समय अन्जाने में हम ऐसी कई गलतियां कर बैठते हैं जिनका परिणाम हमें बाद में देखने को मिलता है। कई बार ये आदतें ही बीमारी का कारण बनती हैं। आइये जाने खाना खाते समय क्या न करें।

• खाना खाते समय अपने फोन को साइड में रख दें और फिर भोजन का आनंद लें। अन्यथा ये आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने में पूरा योगदान करेगा। खाने खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाने से भोजन को पचाने वाले रस अपना काम सही से नहीं कर पाते जिस वजह से जलन, अपच जैसी समस्या होने लगती है।

• खाना खाते वक्त बातें ना करें। कई बार बातें करते हुए खाना आहार नली में फंस जाता है जिस वजह से खांसी होने लगती है। साथ ही आंख और नाक से पानी निकलने लग जाता है। कई बार तो खांसते-खांसते लोगों को उल्टी तक हो जाती है। ना तो खाना खाते समय और ना ही खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए। अगर आपकी भोजन के बीच में पानी पीने की आदत हैं तो इसे बदल दीजिए क्योंकि ऐसा करने से पाचन तंत्र कमजोर होता है। भारत में अन्य को देवी-देवता के सामान रखा जाता है और थाली में अन्न को छोड़ना देवता के अपमान के बराबर माना जाता है। इसलिए थाली में कभी भी जूठन नहीं छोड़ना चाहिए।

Previous articleपद्मावती: रणवीर सिंह का खौफनाफ लुक जारी
Next articleआइडिया-वोडाफोन का विलय मार्च में होने की संभावना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here