खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने रायश्री में सीसी रोड एवं दो ट्यूबवेल खनन की की घोषणा

0

शिवपुरी – (ईपत्रकार.कॉम) |प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि पिपरसमां में 25 करोड़ की लागत से आधुनिक कृषि मण्डी स्थापित की जाएगी। जिसका लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया आज जनपद पंचायत शिवपुरी के ग्राम रायश्री में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा आयोजित कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम एवं कृषकों की खसरा खतौनी का वितरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रहलाद भारती ने की। इस मौके पर कलेक्टर श्री तरूण राठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य सहित कृषि उद्यानिकी, पशुपालन आदि विभागों अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने इस अवसर पर रायश्री ग्राम में सीसी रोड बनाने, कुशवाह मोहल्ला एवं रायश्री स्कूल में ट्यूवबेल खनन की भी घोषणा की। खेल मंत्री ने इस मौके पर परिवार सहायता योजना अंतर्गत 01 हितग्राही को 20 हजार की सहायता राशि और 17 हितग्राहियों को पेंशन राशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम में 17 हितग्राहियों को खसरा की प्रति एवं ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया।

श्रीमती सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के कल्याण के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेको योजनाएं संचालित की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान चाहते है, कि प्रदेश में किसानों को फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु अनेकों योजनाए संचालित की है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के लिए उनकी कृषि उपज का उचित मूल्य दिलाने हेतु मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना भी शुरू की गई। इस योजना के तहत किसानों से पंजीयन कराने का आग्रह किया। उन्होंने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मौसम के बार-बार बदलाव के कारण फसल भी प्रभावित हुई है। किसान भाई सोयाबीन की अपेक्षा दलहन, तिलहन एवं कम पानी फसलें लें। साथ ही जैविक खेती को भी बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु गांव में ही जनसमस्या निवारण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु ग्रामीणों से आग्रह किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री प्रहलाद भारती ने कहा कि प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में अनूठी पहल की गई है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा का लाभ मिला है। किसानों को सिंचाई हेतु लगातार विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कृषि लाभ का धंधा बने इसके लिए प्रदेश में 5 वर्षीय रोडमेप तैयार किया गया है। कृषि कैबिनेट का आयोजन किया गया। किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना एवं फसल बीमा योजना भी संचालित की है। किसानों को वर्ष 2016 तक की फसल बीमा राशि का भी भुगतान किया जा चुका है। संगोष्ठी के शुरू में उपसंचालक कृषि श्री आर.एस.शाक्यवार ने संगोष्ठी के उद्देश्यों एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में उद्यानिकी के सहायक संचालक श्री आर.बी.शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Previous articleभू-अर्जन मामले में प्रभावित परेशान नही हो और गलत करने वाले बख्शे नहीं जाएं-कलेक्टर
Next articleफसल गिरदावरी के कार्य की रफ्तार बढ़ाने के लिए और मेहनत करें-कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here