गर्भावस्था में महिलायें भूलकर न करें ये कार्य

0

गर्भावस्था में महिलाओं को सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है। ताकी वह तथा उनका होने वाला बच्चा दोनों ही सुरक्षित रह सकें। इस अवस्था में महिलाओ को कई चीजों का ध्यान रखना होता है। ये चीजें खानपान से लेकर जरुरी दवाइयां तक सभी हो सकती हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे कार्य हैं जिनको महिलाओं को गर्भावस्था में नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना उनके होने वाले बच्चे या उनके खुद के लिए हानि का कारण बन सकता है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ कार्यों के बारे में जिनको प्रग्नेंट महिला को नहीं करना चाहिए।

1 – हानिकारक गंध
प्रग्नेंट महिलाओं को हानिकारक गंध से दूर रहना चाहिए। यदि आपके घर में पेंट हो रहा है या आप खुद पेंट करने के लिए जा रही हैं, तो यह कार्य आपके तथा होने वाले बच्चे को हानि पहुंचा सकता है। असल में पेंट से निकलने वाली गंध गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक होती है। अतः इस प्रकार के कार्यों से सदैव दूर रहें।

2 – गर्म पानी से न करें स्नान
हालांकि गर्म पानी से स्नान करने से कोई हानि नहीं होती, लेकिन ऐसा करने से संभव है कि आपकी बॉडी का तापमान 101 डिग्री तक पहुंच जाए तथा आपका ब्लड परेशान गिर जाये। ऐसे में आपके बच्चे को आक्सीजन लेने में परेशानी हो सकती है। डॉक्टर भी प्रग्नेंट महिलाओं को उनके शरीर का तापमान 101 डिग्री के नीचे रखने की सलाह देते हैं।

3 – अधिक न पियें फलों का जूस
फलों का जूस पीना गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा होता है लेकिन यदि ऐसी अगर आप फलों का जूस जरुरत से ज्यादा पीती हैं तो उससे आपको हानि भी हो सकती है। असल में फलों के जूस में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। अतः फलों का जूस पीने से अच्छा है कि आप फलों को चबा चबा कर खाएं। फलों का जूस ज्यादा पीने से गर्भवती महिला को जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा हो जाता है।

4 – पीठ के बल न सोएं
वैसे तो गर्भवस्था में बायीं करबट सोना ही सबसे अच्छा माना जाता है लेकिन यदि आपको परेशानी हो रही है तो आप करबट को बदल सकती हैं। इस बात का ख्याल रखें कि कभी पीठ के बल न सोएं। असल में पीठ के बल सोने से गर्भ का भार शरीर के दूसरे अंगों पर पड़ जाता है। इस कारण गर्भवती महिला को सांस लेने में समस्या आ सकती है तथा ब्लड सर्कुलेशन भी बिगड़ने की संभावना होती है। यदि गर्भावस्था में महिला इन कार्यों को नहीं करती है तो वह और उसका होने वाला बच्चा दोनों ही सुरक्षित रहते हैं।

Previous articleअगर हो वक़्त तो मुलाकात कीजिये
Next articleअगले माह RBI जारी कर सकता है बैंगनी रंग का 100 का नया नोट