गर्भ के दौरान करें इन फलों से करें परहेज

0

गर्भवस्था में सही खान-पान, मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद जरूरी होता है। कई बार गर्भ के दौरान महिलाओं को इस बात का पता नहीं होता कि उन्हे किन फलों के सेवन से बचना चाहिए। इस दौरान उन्हें इन बातों का पता होना चाहिए, वर्ना थोड़ी सी लापरवाही मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

1. अंगूर
गर्भवती महिलाओं को इन दिनों में अंगूर का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। अंगूर की तासीर गर्म होती है जिससे कि समय से पहले डिलीवरी की संभावना हो सकती है। इसलिए जितना हो सके अंगूर से दूर रहे।

2. पपीता
पपीते का सेवन गर्भ के आखिरी तीन महीनों में नहीं करना चाहिए। अगर आप आखिरी तीन महिनों में पपीते का सेवन करती हैं तो इससे भी डिलीवरी की जल्दी संभावना बढ़ जाती है। पपीता गर्भाशय में संकुचन को ट्रिगर कर देता है जिससे गर्भ ठहरता नहीं है।

3. अनानास
गर्भ के दौरान महिलाओं को अनानास का भी सेवन नहीं करना चाहिए। यह उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अनानास का सेवन करने से भी गर्भ में नरमी पैदा हो जाती है जिससे कि समय से पहले डिलीवरी का खतरा बना रहता है।

इन सब के अलावा गर्भवती महिलाओं को कच्ची सब्जियों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ-साथ वह जो भी सब्जी खाए उसे अच्छी तरह धो कर बनाएं। ऐसे में आप संक्रमण से भी बचे रहेगें।

Previous articleपीएम मोदी आज जाएंगे श्रीनगर, जोजिला सुरंग का करेंगे शिलान्यास
Next articleकर्नाटक चुनाव: आज फैसले का दिन, मंगलौर में ऐहतियातन धारा 144 लगा दी गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here