गांधीनगरःमैं जनता के बीच रहने वाला आदमी हूं-अमित शाह

0

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज गांधीनगर सीट से अपना नामांकन करने जा रहे हैं। नामांकन से पहले शाह ने गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद के नारणपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे 1982 के दिन याद आ रहे हैं। 1982 में बूथ कार्यकत्ता के रुप में कार्य किया है। मैं जनता के बीच रहने वाला आदमी हूं। आज मेरे पास जो भी है भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षा सिर्फ मोदी ही दे सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि 2014 के चुनाव में NDA और बीजेपी को जितनी सीटें मिली थीं, उससे ज्यादा सीटें 2019 के चुनाव में मिलने वाली हैं। मैंने तो पहले ही कह दिया था कि 2019 में प्रधानमंत्री पद की कोई वेकंसी नहीं है। सारे लोग 2024 की तैयारी कीजिए।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बीते 5 सालों में हमारे प्रधानमंत्री के ऊपर या हमारे किसी भी मंत्री के ऊपर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है। सारी दुनिया इस बात को स्वीकार करती है कि भारत का नेतृत्व इस समय सशक्त हाथों में है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने 5 सालों के कार्यकाल में करिश्माई काम करके दिखाया है।

Previous articleइस विभाग में ग्रैजुएट के लिए निकली है नौकरियां, जल्द करें अप्लाई
Next articleJ&K के बनिहाल टनल के पास एक कार में संदिग्ध धमाका,पास से गुजर रहा था CRPF का काफिला