शपथ ग्रहण से पहले संजय राउत का BJP पर तंज, How is Josh?

0

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहा हैं। वहीं उद्धव ठाकरे के शरथ ग्रहण समारोह से पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने सुबह ट्वीट किया। राउत ने भाजप पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि How is Josh?…जय महाराष्ट्र। बता दें कि महाराष्ट्र विदानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद से ही संजय राउत हर रोज एक ट्वीट जरूर करते आ रहे हैं। राउत के ट्वीट में अब तक भाजपा ही निशाने पर रही है।

राउत ने ही सबसे पहले ट्वीट करके कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठजोड़ की ओर संकेत किया था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि इस बार सीएम शिवसेना का होगा और उद्धव ठाकरे अगले पांच साल के लिए पदभार संभालेंगे। बता दें कि इससे पहले बुधवार को राउत ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में सत्ता फिर से हासिल करने के लिए ‘‘अघोरी” (तंत्र-मंत्र) कोशिशें कीं लेकिन राज्य की जनता ने इसे नाकाम कर दिया और इसके साथ ही देश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत हो गई है।

राउत ने कहा कि यह हैरानी नहीं होगी अगर शिवसेना महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) बनाने के बाद केंद्र में सरकार बना ले। भाजपा से टकराव के बाद पिछले एक महीने से नियमित रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि वह गुरुवार से नियमित संवाददाता सम्मेलन संबोधित नहीं करेंगे और शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ से जुड़े अपने काम पर लौटेंगे। राज्यसभा सदस्य शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक भी हैं।

Previous articleचिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में पूछा – क्या मैं रंगा-बिल्ला जैसा अपराधी हूं
Next articleशिवाजी पार्क में उद्धव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ