गुजरात का चुनाव सत्य और असत्य के बीच की लड़ाई है- राहुल गांधी

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात की अपनी 3 दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन भी भाजपा पर प्रहार का दौर जारी रखा और इसकी तुलना कौरवों से की जबकि अपनी पार्टी को पांडवों का दल बताया। राहुल ने आज दक्षिण गुजरात में सूरत जिले के कोसंबा में रणछोडराय जी के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की तथा अपने एक रोड शो के दौरान एक स्कूली बच्चे को अपने साथ अपने वाहन में घुमाया भी।

उन्होंने वलसाड के पारडी में एक सभा में भाजपा पर अपने आरोप दोहराए और कहा कि राज्य में कोई भी वर्ग खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि गुजरात का सच यह है कि यहां हर तबका दुखी है और आक्रोश में है। उन्होंने यह आरोप भी एक बार फिर दोहराया कि भाजपा सरकार ने नैनो संयंत्र के लिए टाटा को 33 हजार करोड़ दे दिए जबकि किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। उन्होंने नोटबंदी और जी.एस.टी. से अर्थव्यवस्था खासकर छोटे और मझौले व्यवसायियों के बर्बाद होने का एक बार फिर जिक्र किया। राहुल ने कहा कि गुजरात का चुनाव सत्य और असत्य के बीच की लड़ाई है। उन्होंने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय जैसे कौरवों के पास बड़ी सेना थी वैसे ही भाजपा और मोदी जी के पास राज्य सरकार, केंद्र सरकार, पुलिस-सेना सब है और कांग्रेस पांडवों जैसी केवल सच के साथ है, पर जीत सत्य की ही होगी।

 

Previous articleचेन्नई में बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त, 8 लोगों की मौत
Next articleयुद्ध लड़ने और उसे जीतने के लिए तैयार रहे चीनी सेना: शी जिनपिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here