गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4000 के पार, अब तक 197 की मौत

0

गुजरात में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. लॉकडाउन के बावजूद कोविड-19 का संक्रमण थम नहीं रहा है. गुजरात में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 हजार से ज्यादा हो गई है. राज्य में अहमदाबाद कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है. अहमदाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,777 हो गई है.

बीते 24 घंटे में गुजरात में 308 नए केस सामने आए हैं, वहीं 16 लोगों की मौत भी हुई है. गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 197 लोगों की मौत भी हो चुकी है. अहमदाबाद शहर ही कोरोना के हॉटस्पॉट में तब्दील हो गया है. बीते 24 घंटे में 234 केस अहमदाबाद से रिपोर्ट किए गए हैं.

बीते 24 घंटे में अहमदाबाद में 9 लोगों की मौत भी हुई है. अहमदाबाद में अब तक कुल 137 लोगों की मौत हुई है. गुजरात में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,082 हो गए हैं. राज्य में कोरोना से संक्रमित 3,324 मरीजों की हालत स्थिर है.

24 घंटे में कुल 93 लोग ठीक
कोविड-19 से संक्रमित मरीज जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, उनकी संख्या 34 है. कोविड-19 से अब तक राज्य में 527 लोग ठीक हो गए हैं. 308 नए केस सामने आए हैं. बीते 24 घंटे में 93 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं.

गुजरात के 30 जिले कोरोना प्रभावित
कोरोना संक्रमण से राज्य में कुल 30 जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं. प्रभावित जिलों में अहमदाबाद में 2,777 केस, सूरत में 601, वडोदरा में 270 और राजकोट में 58 केस सामने आए हैं. इसके अलावा आंनद में 71, भावनगर में 43, गांधीनगर में 38 केस सामने आए हैं.

इसके अलावा भरूच में 31, बनासकंठा में 28, पंचमहल में 24 और बोटाड़ में 20 संक्रमित हैं. गुजरात के अरावल्ली में 18, पाटन में 17, छोटा उदयपुर में 13, नर्मदा में 12, महिसागर में 11, मेहसाणा में 8, नवसारी कच्छ और खेड़ा में 6-6 मामले सामने आए हैं.

Previous articleकोरोना का असर: अमूल ने लांच किया हल्दी वाला दूध
Next articleमजदूर-छात्रों को बिहार लाए सरकार, सीएम नीतीश के पास कोई बहाना नहीं: तेजस्वी