मजदूर-छात्रों को बिहार लाए सरकार, सीएम नीतीश के पास कोई बहाना नहीं: तेजस्वी

0

कोरोना संकट के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के चलते कई लोग दूसरे राज्यों में ही फंसे रह गए हैं. अब लॉकडाउन में फंसे लोगों को घर भेजने के लिए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है. जिसके बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि अब सीएम नीतीश कुमार के पास कोई बहाना नहीं है.

लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनके घर भेजने के लिए केंद्र सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी करने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई बहाना नहीं है. उन्हें प्रवासी कामगारों और छात्रों को बिहार वापस लाने की दिशा में काम करना चाहिए.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक के सभी प्रवासी कामगारों और छात्रों को जल्द से जल्द बिहार लाया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों के वापस आने की सारी व्यवस्था करे.

35 दिन बीत गए
इससे पहले तेजस्वी यादव ने बिहार की नीतीश सरकार पर हमला बोला था. तेजस्वी यादव ने कहा था कि इस महासंकट में बिहार सरकार को पांच ही तो काम करने थे. अप्रवासी मजदूरों को घर लाना था तो वहीं भूखे बच्चों को चुप कराना था. साथ ही हर बिहारी को राशन और दवाई भी मुहैया करवानी थी, लेकिन सरकार इतना भी नहीं कर पाई. इस बहानेबाजी में 35 दिन बीत गए.

नई गाइडलाइन
लॉकडाउन के कारण देश में कई लोग अपने घर से दूर दूसरी जगहों पर फंस गए हैं. इनमें प्रवासी मजदूर, तीर्थयात्री, पर्यटक और छात्र शामिल हैं. वहीं गृह मंत्रालय ने फंसे हुए लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. नई गाइडलाइन के तहत फंसे हुए लोग अपने घर जा सकेंगे.

Previous articleगुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4000 के पार, अब तक 197 की मौत
Next articleकोरोना का कहर :इंदौर में खजराना मंदिर के पुजारी समेत 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव