गुड़ और चना साथ में खाने के 4 फायदे

0

 गुड़ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके सेवन से खून साफ होता है और यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसमें सोडियम, विटामिन, पोटेशियम, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चना अापके शरीर से गंदगी को दूर करता है। यह डाइबिटीज, एनीमिया आदि की परेशानियां दूर करने में बहुत सहायक है। इन दोनों को साथ में खाने से अधिक लाभ मिलता है।

1. हड्डियों के लिए फायदेमंद
इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। गठिया के रोगियों के लिए ये बहुत ही फायदेमंद है।

2. मजबूत दांत
इसमें फास्फोरस का मात्रा काफी अधिक होती है। इससे दांत मजबूत होते हैं और ये हर उम्र के लोगों के लिए साभकारी है।

3. तेज दिमाग
यह बच्चों के लिए काफी अच्छा आहार है। इसका सेवन करने से दिमाग तेज होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए बच्चों को स्नैक्स में चने और गुड़ खाने की आदत डालें।

4. खूबसूरती निखारे
इसमें जींक अधिक मात्रा में पाया जाता है। नियमित रूप में इसका सेवन करने से त्वचा में काफी निखार आता है और त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

Previous articleहर्निया से निजात दिलाएंगे ये रामबाण नुस्खे
Next articleअगर नियम टूटा है तो संजय दत्त को फिर भेज दें जेलःमहाराष्ट्र सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here