गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु को करें इन चीजों की भेंट, सफलता चूमेगी कदम

0

अगर माता पिता के बाद किसी को भगवान का दर्जा दिया जाता है तो वह सिर्फ गुरु हैं। दुनिया में सबसे ऊंचा स्थान गुरु को ही दिया गया है, गुरु को सम्मान देने के लिए ख़ास पर्व भी मनाया जाता है जिसे गुरु पूर्णिमा कहते हैं। बता दें कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।

क्या दें गुरु को भेंट:

  • इस दिन को यादगार बनाने के लिए आप अपने गुरु को सफेद रंग के कपड़े, चावल, सफेद मिठाई या फिर कोई भी सफेद रंग की वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।
  • अगर आपकी राशि वृष, सिंह, वृश्चिक व कुंभ राशि हैं तो आप अपने गुरु को लाल रंग के कपड़े, लाल फल अौर अन्न उपहार में दे सकते हैं। ऐसा कहा गया है कि अगर आप ऐसे गिफ्ट गुरु को देंगे तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • इसके अलावा मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि वाले लोग अपने गुरु को पीले रंग के फल, वस्त्र, मिठाई आदि चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह की चीजें उपहार में देना शुभ माना गया है।
  • गुरु और शिक्षक के महत्व को समझने के लिए यह पर्व आदर्श है। ख़ास बात यह है कि व्यास पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा अंधविश्वास के आधार पर नहीं बल्कि श्रद्धाभाव से मनाना चाहिए।
Previous articleक्या आप जानते है हँसना ही नहीं रोना भी है सेहत के लिए लाभदायक
Next articleरात देर तक तेरी दहलीज़ पर