‘गुस्ताखियां’ में साहिर लुधियानवी का किरदार निभाएंगे अभिषेक बच्चन

0

पिछले काफी समय से मशहूर शायर साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम पर बनने वाली फिल्म ‘गुस्ताखिंयां’ चर्चा में बनी हुई है। इस बात पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस फिल्म में लीड रोल कौन कलाकार निभाएंगे। ऐसा माना जा रहा था कि शाहरुख खान, इरफान खान या अभिषेक बच्चन में से कोई एक साहिर का किरदार निभा सकता है।

अब ऐसी कन्फर्म रिपोर्ट आ रही हैं कि अभिषेक बच्चन का नाम इस फिल्म में साहिर के किरदार के लिए तय कर लिया गया है। इस फिल्म की तैयारी के लिए अभिषेक कड़ी मेहनत कर रहे हैं और साहिर की शायरी पढ़ रहे हैं। वह ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ और ‘कभी-कभी मेरे दिल में’ जैसे गीतों से साहिर के कैरक्टर को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

इसके अलावा फिल्म में साहिर का किरदार निभाने के लिए अभिषेक ने अपना वजन 12 किलोग्राम तक कम किया है। यह तीसरी ऐसी फिल्म होगी जिसमें अभिषेक एक रीयल लाइफ कैरक्टर का किरदार निभाएंगे। इससे पहले वह ‘खेलें हम जी जान से’ और ‘गुरु’ में रीयल लाइफ करैक्टर निभा चुके हैं। ‘गुस्ताखियां’ का डायरेक्श संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।

Previous articleनिर्माण विभाग महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleमुझे मालूम था, नीतीश और मोदी के बीच डील हो गई है : राहुल गांधी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here