मुझे मालूम था, नीतीश और मोदी के बीच डील हो गई है : राहुल गांधी

0

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहु्ल गांधी ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद देश की राजनीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भारत की राजनीति में स्वार्थ के लिए कोई कुछ भी कर सकता है। राहुल ने कहा कि मुझे मालूम था कि मोदी से नीतीश की डील हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने गुरुवार सुबह नए सिरे से भाजपा के समर्थन से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राहुल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि तीन-चार महीने पहले से हमें पता था कि ऐसी योजना चल रही है। अपने स्वार्थ के लिए व्यक्ति कुछ भी कर जाता है। नीतीश ने महागठबंधन के साथा धोखा किया है।

उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए व्यक्ति कुछ भी कर जाता है, कोई नियम, कोई विश्वसनीयता नहीं है। नीतीश जी को सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई के लिए जनमत मिला था, लेकिन अब उन्होंने अपने व्यक्तिगत राजनीतिक हित में उन्हीं से हाथ मिला लिया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश दिल्ली आकर उनसे मिले थे। जब वे दिल्ली आए थे तभी मुझे पता चल गया था कि मोदी से उनकी डील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार महीनों से यह खेल चल रहा था।

बिहार में एक दिन पहले तक सरकार के प्रमुख घटक दल रहे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बेनामी संपत्ति और हवाला के आरोपों में मामला दर्ज होने के बाद राजद और जदयू के बीच दूरियां बढ़ गई थीं।

भाजपा नेताओं ने इस पूरे घटनाक्रम का स्वागत किया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के अभियान में उसने बिहार का पड़ाव पार कर लिया है। चार साल पहले भाजपा और जदयू के संबंधों में खटास और अब इरादे में बदलाव के के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘समय-समय पर अभियान बदलते रहते हैं। इरादे बदलते रहते हैं।’

भाजपा सांसद रामा देवी ने कहा ‘नीतीश जी को समझने में थोड़ा समय लग गया। कुछ गलतियां हो गई थीं जो अब सही कर ली गई हैं।’ उन्होंने कहा कि नई सरकार के साथ बिहार में विकास का रास्ता साफ हो गया है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार से बिहार को बहुत ज्यादा मदद मिलेगी।

Previous article‘गुस्ताखियां’ में साहिर लुधियानवी का किरदार निभाएंगे अभिषेक बच्चन
Next articleAirtel ने दी Jio को टक्कर, पेश किया ये धमाकेदार ऑफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here