गूगल भी मना रहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

0

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को गूगल भी सेलिब्रेट कर रहा है. मंगलवार को गूगल ने वुमेन्स डे स्पेशल डूडल बनाया, जिसपर खास वीडियो लगाई गई है.

सर्च इंजन गूगल अक्सर जब डूडल वीडियो लगाता है तो वो एनीमेटिड होती है लेकिन इस बार असल महिलाओं की वीडियो लगाई गई है. हालांकि इसमें हल्के-फुल्के एनीमेशन्स भी इस्तेमाल किए गए हैं. इस वीडियो में अलग-अलग उम्र की लड़कियां और महिलाएं अपनी महत्वकांक्षाएं बयां कर रही हैं.

वीडियो में आपको सामाजिक कार्यकर्ता और नोबल पुरस्कार जीत चुकी मलाला युसुफजई भी नजर आ रही हैं. मलाला वीडियो में कह रही है कि वो एक दिन सब लड़कियों को स्कूल जाते देखेंगी.

Previous articleमैं टीबी का मरीज रहा हूं, देश जल्द इससे मुक्त होगा: अमिताभ बच्चन
Next articleपंजाब और मध्यप्रदेश की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मध्य एमओयू होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here