गोवा के CM मनोहर पर्रिकर की फिर बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में भर्ती

0

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें (जीएमसी) गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री को शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद जीएमसी के डाक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने का परामर्श दिया। इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गए। सूत्रों ने कहा कि उपचार से पर्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है उनको डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

इससे पहले पर्रिकर को 14 फरवरी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद जीएमसी में भर्ती कराया गया था और अगले दिन उनको मुंबई के अस्पताल में ले जाया गया। उनको सात दिन के उपचार के बाद 22 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। इसी दिन उन्होंने राज्य का वित्तीय बजट 2018-19 पेश किया। इसके बाद से वह घर से ही कामकाज कर रहे थे।

Previous articleपूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमणियन का निधन
Next articleपाकिस्तान से लगी सीमा पर संदिग्ध हलचल, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here