गोवा में बोले केजरीवाल, दिल्ली की तरह यहां से भी मिट जाएंगी BJP-कांग्रेस

0

पणजी: आम आदमी पार्टी (आप) गोवा में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर लड़ेगी। पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से आज पणजी में आयोजित रैली में इसकी औपचारिक घोषणा की गई। पणजी में आयोजित रैली में केजरीवाल ने कहा कि जब अन्य पार्टियां आप का मजाक उड़ाती थीं और कहती थीं कि वह एक भी सीट नहीं जीत पाएगी, उसे दिल्ली में व्यापक प्रतिक्रिया मिली।

उन्होंने कहा कि पार्टी के पास पैसा नहीं था, लेकिन पूरी दिल्ली ने पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेनिंग की। गौरतलब है कि पिछले साल पार्टी ने दिल्ली के विधानसभा चुनावों में 70 में से 67 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। पंजाब में चार लोकसभा सीट जीतने वाली आप पार्टी की अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी लडऩे की योजना है। गोवा में केवल 40 विधानसभा सीट होने के कारण पार्टी को यहां पैठ बनाने की उम्मीद है।

Previous articleकिशमिश का पानी पीने के ये 5 फायदे
Next articleBCCI अध्यक्ष बनने के बाद बोले अनुराग ठाकुर- टीम इंडिया के कोच के लिए देंगे विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here