घर में बाँसुरी रखने के ये फायदे शायद आप नहीं जानते होंगे

0

बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है.वास्तु और फेंगशुई के अनुसार बांसुरी को अगर घर, दुकान में रखा जाए है तो इसके कई लाभ बताए गए है। बांसुरी का उपयोग सोच समझकर करने से यह कई दोषों से भी बचाती है। ऐसी एक धार्मिक मान्यता है कि जब बांसुरी को हाथ में लेकर हिलाया जाता है तो बुरी आत्माएं दूर हो जाती हैं। बांसुरी को बजाने से घरों में शुभ चुम्बकीय प्रवाह का प्रवेश हो जाता है।

घर में बाँसुरी रखने के ये फायदे:

  • फेंगशुई के अनुसार बांसुरी घर में रखना बहुत शुभ रहता है यह उन्नति और प्रगति दोनों दोनों में सहायक होती है। बांसुरी दोषों का बिना किसी तोड़-फोड़ के निवारण कर अशुभ फलों से बचाती है।
  • जो व्यक्ति अपनी नौकरी से परेशान हैं, बांसुरी उनकी सारी मुश्किलें आसान कर देती है। जो लोग मेहनत के बाद भी अपने व्यवसाय में सफलता हासिल नहीं कर पाते उनके लिए बांस से बनी यह बांसुरी उन्नति और समृद्धि दोनों प्रदान करती है।
  • भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करते हुए अपने दुकान की छत पर दो बांसुरी चिपकानी चाहिए या टांग देनी चाहिए। यह छोटा सा उपाय तरक्की के सारे रास्ते खोल देगा और व्यापार को ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
Previous articleपिता सुनील दत्त से रिश्ते हमेशा अच्छे नहीं रहे: संजय दत्त
Next articleफिर कैसे ना कहूँ कि मेरी जान हो तुम