घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए अपने घर में यहां पर रख दें कछुआ

0

घर में कछुआ रखने से परिवार के सदस्यों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फेंगशुई विज्ञान के अनुसार, कछुआ रखने से घर के लोगों की आयु लंबी होती है, घर में सुख-शांति भी बनी रहती है। साथ ही यह बिजनस के लिए भी शुभ होता है।

घर में कछुआ रखने के फायदे:

  1. भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण कर क्षीरसागर के समुद्र मंथन के समय मंद्रांचल पर्वत को अपने कवच पर थामा था। इसलिए अपने व्यापार और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कछुआ रखना मंगलकारी होता है।
  2. कछुआ लंबे समय तक जीवित रहने वाला एक शांत जीव होता है। कछुए की फोटो या फिर अष्टधातु से बने कछुए को भी घर के मंदिर में रखा जा सकता है। कछुए को पानी से भरे पीतल या अष्टधातु के पात्र में ही रखना चाहिए।
  3. घर और दुकान के मुख्यद्वार पर कछुए का चित्र लगाने से व्यापार में धन लाभ और सफलता मिलती है। कछुआ धन प्राप्ति का सूचक होता है, यदि किसी को धन संबंधी परेशानी हो, तो उसे क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए।
  4. कछुए को कभी भी अपने बेडरूम में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करना फेंगशुई के हिसाब से नुकसानदायक हो सकता है। इसका उल्टा प्रभाव पड़ सकता है।
Previous articleपति- ये कैसी दाल बनाई है?
Next articleकामचोर और भ्रष्ट अफसरों पर योगी सरकार का एक्शन, CM ने मांगी नई लिस्ट