चीन बॉर्डर के पास सिक्किम का पहला एयरपोर्ट, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिक्किम को पहले हवाई अड्डे की सौगात देंगे। इस नए हवाई अड्डे से सिक्किम देश के बाकी हिस्सों से बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा और इससे राज्य के लोगों को काफी फायदा होगा। रविवार को दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ सर्विस योजना की शुरुआत करने के बाद पीएम मोदी पहुंचे।

सेना के लिलिंबग हेलीपैड पर राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री पवन चामलिंग और अन्य ने मोदी की उनकी अगवानी की। वहां पर सेना ने उन्हें सलामी गारद पेश किया। पीएम अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे जो कि गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर है। इसके बाद वह पाकयोंग में सेंट जेवियर्स स्कूल में लोगों को संबोधित भी करेंगे।

सेना के हेलीपैड से प्रधानमंत्री का काफिला करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करके राजभवन पहुंचा जहां उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग वर्षा के बावजूद सड़क के दोनों ओर जुटे रहे। मोदी ने भी अपने वाहन से लोगों की ओर हाथ हिलाया। बाद में प्रधानमंत्री ने राजभवन में भाजपा नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

बता दें कि सिक्किम की राजधानी गंगटोक के ऊंचे पहाड़ी इलाके में बने यह ग्रीनफील्‍ड एयरपोर्ट देश का 100वां वर्किंग एयरपोर्ट होगा। हाल ही में सिविल एविएशन विभाग की ओर से यहां कॉमर्शियल उड़ानों की परमीशन मिली है। यह एयरपोर्ट चीन बॉर्डर से सिर्फ 60 किमी दूर है। यहां से उड़ने वाले एयरफोर्स विमानों को चीन सीमा तक पहुंचने में कुछ ही मिनट का समय लगेग।

Previous articleमालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में इब्राहिम मोहम्मद को मिली जीत, भारत ने दी बधाई
Next articleट्रंप सरकार वीजा के बाद ग्रीन कार्ड नियम कड़े करेगी