मण्डला – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्रीमति सूफिया फारूकी वली की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में जनआकांक्षा पोर्टल के क्रियान्वयन से संबंधित प्रजेन्टेशन सम्पन्न हुआ। यह प्रजेन्टेशन जिला सूचना अधिकारी (एन आई सी) श्री चंदन ताम्रकार द्वारा दिया गया। इस पोर्टल के माध्यम से जनसुनवाई, विशेष जनसुनवाई एवं समक्ष प्रस्तुत आवेदनों को संबंधित अधिकारी सीधे देख सकते है।
इससे समय, ऊर्जा एवं संसाधनों की बचत होगी एवं प्रकरणों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा सकेगा। सरकार की मंशानुरूप शिकायतो से संबंधित समस्त आवेदनों को ऑनलाईन किया जाना है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस एस रावत, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनिल कोचर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया श्री पी.एस. धुर्वे सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।






























































