जनधन खातों के जरिए धोखाधड़ी का डर, आरबीआई ने किया आगाह

0

रिजर्व बैंक ने जनधन खातों का दुरुपयोग किए जाने की आशंका जताते हुए आगाह किया है कि इन खातों के जरिए धोखाधड़ी का अधिक डर है. आरबीआई ने बैंकों से इस तरह की गतिविधियों के प्रति सचेत रहने को भी कहा है.

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एस एस मूंदड़ा ने कहा कि बैंकों के पास इन खातों में लेन-देन की निगरानी के लिए उचित प्रणाली होनी चाहिए.

जनधन योजना के खातों में हेराफेरी का डर
उन्होंने मुंबई में एक कार्य्रकम में कहा, ‘प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत नए खुले खातों के जरिए धोखाधड़ी वाली गतिविधियां किए जाने की आशंका अधिक है. बैंकों को इन खातों के दुरुपयोग के खिलाफ सचेत रहने की जरूरत है.’

खाताधारक की जानकारी के बिना लेन-देन
मूंदड़ा ने इस बारे में एक मामले का ज्रिक किया जिसमें एक ‘निष्क्रिय’ खाते का इस्तेमाल धन पाने और स्थानांतरित करने के लिए किया जा रहा था जबकि खाताधारक को इसकी कोई जानकारी नहीं थी. यह मामला तब सामने आया जबकि आयकर विभाग ने खाता धारक को नोटिस जारी किया.

Previous articleमोदी सरकार के दो सालः इंडिया गेट पर अमिताभ और विद्या बालन गिनाएंगी उपलब्धियां
Next articleमां गंगा के दर्शन मात्र से मिट जाते हैं जन्म-जन्मांतर के पाप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here