जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ , 2 जवान शहीद और 1 आतंकी ढेर

0

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सर्च अभियान के दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए जबकि एक आतंकी मारा गया। सेना को पम्पोर के साम्बूरा गांव में दो से तीन आंतकी छुपे होने की सूचना मिली थी इसके बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑप्रेशन चलाया। इस पर आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया।

इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। फिलहाल इलाके में अभी भी आतंकियों के छिपे होने की खबर है और सेना का सर्च अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह भी आतंकियों ने अनंतनाग में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें पांच जवान घायल हो गए थे।

Previous articleजिन्ना की बेटी दीना वाडिया नहीं रही , न्यूयॉर्क में ली अंतिम सांस
Next articleखमैनी ने पुतिन से कहा हमारा सहयोग अमेरिका को अलग-थलग कर सकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here