खमैनी ने पुतिन से कहा हमारा सहयोग अमेरिका को अलग-थलग कर सकता है

0
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खमैनी ने अमेरिका को अलग-थलग करने के लिए रूस से सहयोग मांगा है। खमैनी ने दौरे पर आए रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से कहा कि अमेरिका को सबसे अलग करने और मध्य एशिया में स्थिरता की बहाली के लिए दोनों देशों को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए।
खमैनी ने कहा, “हमारा सहयोग अमेरिका को अलग-थलग कर सकता है। सीरिया में अमेरिकी समर्थित आतंकवादियों की विफलता से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन अमेरिकियों ने अपनी साजिश जारी रखी है।” खमैनी ने कहा, “हमारे सहयोग ने इस एरिया में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मदद की है। साथ में हम क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा स्थापित कर सकते हैं।” खमैनी ने ये बात तीन देशों के तेहरान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे पुतिन और अजरबैजान के प्रेसिडेंट इल्हाम अलीयेव से कही।
इस पर पुतिन ने कहा, “हम सीरिया के मुद्दे पर हमारी स्थिति का समन्वय कर रहे हैं।” बता दें ईरान और रूस सीरियाई प्रेसिडेंट बशर अल असद के प्रमुख सहयोगी हैं।  पुतिन ने सौहार्दपूर्ण रिश्ते को और मजबूत करने के लिए ईरानी राजनीतिक नेताओं से मुलाकात भी की। पुतिन ने ईरान के सहयोग की सराहना करते हुए इसे बहुत उत्साहजनक बताया।
समझौता रद्द करने की धमकी
ट्रम्प ने हाल ही में ईरान के साथ हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते को रद्द करने की चेतावनी दी है। ईरान और रूस के बीच सहयोग मध्य एशिया में शिया मुस्लिम बहुल तेहरान की मुख्य सुन्नी प्रतिद्वंदी सऊदी अरब और अमेरिका के लिए चिंता का विषय है।
Previous articleजम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ , 2 जवान शहीद और 1 आतंकी ढेर
Next articleअर्जुन कपूर के साथ काम करने में काफी सहज हैं-परिणीति चोपड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here