जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, ISJK का कमांडर ढेर

0

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मारे गए आतंकवादी की पहचान क्या थी और वह किस आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ था।

हालांकि टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक मारा गया आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) के कमांडर इशफाक अहमद सोफी था। जाकिर मूसा के अलावा इशफाक अहमद सोफी कश्मीर में आईएसजेके का बड़ा कमांडर था। जाकिर मूसा अभी भी सुरक्षाबलों की पकड़ से दूर है।

Previous articleरमजान 2019 :रमजान के महीने में क्या खाएं और क्या ना खाएं?
Next article80,000 भारतीय विश्व कप देखने इंगलैंड जाएंगे