जम्मू- कश्मीर में बंद का सबसे ज्यादा असर वहां के मासूम बच्चों पर पड़ा है-प्रियंका गांधी

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में पिछले दो महीने से जारी प्रतिबन्धों का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह सवाल भी किया कि क्या ऐसी सरकार देखी है जो बात विकास की करे, लेकिन बच्चों को स्कूल से दूर कर दे?

प्रियंका ने ट्वीट किया, जम्मू- कश्मीर में दो महीने से ऊपर के बंद का सबसे ज्यादा असर वहां के मासूम बच्चों पर पड़ा है। उन्होंने सवाल किया, क्या आपने कभी ऐसी सरकार देखी है जो बात विकास की कर रही हो, लेकिन बच्चों को स्कूल से दूर कर दे। भाजपा सरकार ने कश्मीर की आने वाली पीढ़ी को ये कौन सा संदेश दिया है?

Previous articleRBI ने दिया दिवाली का तोहफा, 5वीं बार रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाया, घटेगी लोन की EMI
Next article2025 तक 26 अरब डॉलर के भारतीय रक्षा उद्योग का लक्ष्य: राजनाथ