जानिए,क्यो जेल जाने वाले है रणबीर कपूर!

0

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म के लिए जेल जाने वाले हैं. लेकिन घबराने की बात नहीं है वो किसी जुर्म में नहीं बल्कि अपनी फिल्म के लिए जेल जाएंगे.

रणबीर अपनी आने वाली फिल्म के काफी मेहनत कर रहे हैं. यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही है जिसमें रणबीर संजय दत्त का रोल निभाएंगे. फिल्म में अपने रोल में जान डालने के लिए रणबीर कपूर एक हफ्ता जेल में बिताएंगे.

रणबीर कपूर ने तय किया है कि वो सिटी जेल में एक हफ्ता रहकर एक्सपीरियंस लेंगे. दरअसल संजय ने अवैध हथि‍यार केस में पुणे की यरवदा जेल में लंबा वक्त बिताया है इसी दौर को अब रणबीर खुद जेल में रहकर जीना चाहते हैं.

फिल्म में रणबीर कपूर संजय का रोल निभाने के लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते इसलिए उन्होंने अपना वजन ना केवल 13 किलो बढ़ाया है. बल्कि उन्होंने संजय की तरह चलने और उनका स्टाइल अपनाने के लिए 200 घंटे उनकी वीडियो देखने में भी बिताए हैं. फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी सहित पूरी टीम भोपाल पहुंच गई हैं. पूरी टीम 12 मार्च तक भोपाल में ही रहेगी. फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू हो चुकी है.

बता दें कि फिल्म में रणबीर के अलावा अभिनेता परेश रावल भी हैं जो संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का रोल निभाएंगे तो मनीषा कोइराला संजय दत्त की मां नरगिस के रोल में नजर आएंगी. अभिनेत्री सोनम कपूर संजय दत्त के साथ नजर आएंगी तो वहीं अनुष्का शर्मा जर्नलिस्ट का रोल निभा रही हैं.

Previous articleजनधन खातों के खर्च की भरपाई के लिए लगाई जा रही है पेनल्टी: SBI
Next articleइन 3 आसान उपायों से करें पैसों की तंगी को दूर!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here