जानिए कहाँ लड़के करते है लाश के साथ शादी

0

चीन में भूतिया शादी का प्रचलन है। यहां ३००० सालों से ये परंपरा चलती आ रही है। चीन के एक गांव में सालों से लोग इस परंपरा को मानते आ रहे हैं। चीन की सरकार इस प्रथा को पूरी तरह से गैरकानूनी घोषित कर दिया है, लेकिन लोग फिर भी ऐसा कर रहे हैं।

इस पुरानी मान्यता के मुताबिक अविवाहित लड़कों की शादी मृत महिलाओं के साथ कराई जाती है। इसके पीछे मान्यता है कि लड़के की मौत के बाद उसकी कब्र के बगल में अगर किसी शादीशुदा मीहला की कब्र बनाई जाए तो वह लड़का अपने अगले जन्म में कुंवारा नहीं रहता। इस खौफनाक प्रथा की वजह से चीन के इस इलाके में महिलाओं के शवों की बोली लगाई जाती है।

बकायदा इसके लिए गिरोह काम करता है, जो महिलाओं के शवों की चोरी कर उसे ऊंचे दामों पर बेच देता है। लड़के वाले इसके लिए ऊंची से ऊंची कीमत देने को तैयार हो जाता हैं। एक रिपोर्ट में ये पहले ही सामने आ चुका है कि यहां एक मृत महिला के शव की कीमत अब २०००० डॉलर तक हो चुकी है।

वहीं हाल ही में चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें मृत महिला के परिजनों ने शादी के लिए लड़के वालों से करीब १ लाख ८० हजार युआन उसके शव के लिए लिए थे।

Previous articleOffice के तनाव का रामबाण इलाज हैं Facebook!
Next articleखाने के तुरंत बाद ना पिए पानी, हो सकता है नुकसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here