जानिए तनाव को दूर करने के आसान उपाय

0

आजकल अधिकांश लोगों को टेंशन होती है चाहे वो ऑफिस की टेंशन हो या घर की |तनाव में रहने से मानसिक सन्तुलन बिगड़ सकता है और इसका असर शरीर पर भी पड़ता है | वर्तमान में व्यक्ति की भागदौड़ वाली जिंदगी में तनाव एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है | तनाव हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है | इन सभी परेशानियों से बचने के लिए लोग तरह-तरह की मेडिसन लेते है परन्तु यह समस्या दूर न होने की वजह से निराश हो जाते है | इसलिए लिए जरुरी है की आप कुछ घरेलु नुस्खों द्वारा इस समस्या को दूर करे  |
सकारात्मक सोच
तनाव को दूर रखने के लिए सबसे जरूरी यह है कि हम पॉजिटिव सोचे | अगर आप नेगेटिव सोचेंगे तो आप किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकाल सकते हैं | इससे आपको और अधिक टेंशन होगी इसके लिए जरूरी है कि आप पॉजिटिव सोचे |
अपने लिए समय निकालें
जिंदगी जीने के लिए जितना कार्य करना जरूरी है उतना ही जरूरी अपने लिए समय निकालना | केवल कार्य करते करते जिन्दगी में एकरसता आ जाती है | इसलिए जरूरी है कि आप अपने लिए भी कुछ समय निकालें | जिसमें आप अपना पसंदीदा काम कर सकते है |
नींद पूरी लें
तनाव का प्रमुख कारण यह है कि आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं इसके लिए जरूरी है कि आप भरपूर नींद लें | इससे आप तनाव से बचेंगे |
एक्सरसाइज करना
एक्सरसाइज तनाव को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है | एक्सरसाइज से न केवल अच्छी सेहत मिलती है बल्कि शरीर में एक सकारात्मक उर्जा का संचार भी होता है | तथा शरीर से नकारात्मक उर्जा बाहर निकलती है | जिससे हमारा दिमाग स्थिर हो जाता है और तनाव दूर हो जाता है |
संतुलित आहार
एक संतुलित आहार न केवल अच्छा शरीर बनता है बल्कि यह दुखी मन को भी खुश कर देता है | जिससे तनाव से दूर रहने में मदद मिलती है | इसके लिए जरूरी है कि रोज संतुलित आहार लें |

Previous article20 अगस्त 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन
Next articleएकता कपूर या अक्षय कुमार नहीं फिल्म ‘इंदु सरकार’ की वजह से मेरी कुर्सी गई-पहलाज निहलानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here