पूजा करते समय रखे इन बातो का ख्याल

0

दोस्तों हम कितने भी फेशनेबल हो जाएं पर हम भगवान को नहीं भूलते | हम अपने घरों में रोज पूजा-अर्चना करते हैं |पूजा में भगवान को बहुत सारी चीजें अर्पित की जाती है लेकिन हम अनजाने में पूजा के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिस कारण भगवान नाराज हो जाते हैं | इस कारण हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है | इसलिए पूजा के समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है |आइए जानते हैं इस बारे में ….

१. पूजा करने से पहले देख ले की जिस प्रतिमा की हम पूजा कर रहे हैं वह कहीं खंडित तो नहीं है | क्योंकि टूटी हुई भगवान की प्रतिमा घर में रखना अशुभ होता है | यदि मूर्ति खंडित हो गई हो तो उसे नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए या किसी पीपल के वृक्ष के नीचे रख देना चाहिए |
२. कई लोग पूजा के दौरान भगवान को माला चढ़ाते हैं और वह चढ़ाने के बाद भूल जाते हैं | जिस कारण वह फूल बहार सूख जाते हैं | सूखे फूल और हार घर में रखना अशुभ माना जाता है | शाम होने से पूर्व ही मंदिर से सूखे फूल व हार को हटा देना चाहिए |
३. भगवान विष्णु अौर श्रीकृष्ण को प्रसाद के साथ तुलसी दल अर्पित करने का बहुत महत्व है | कुछ लोग तुलसी को एक साथ तोड़कर रख लेते हैं अौर सूख जाने पर कई दिनों तक उन्हें भगवान को अर्पित करते रहते हैं | ऐसा करना अशुभ होता है |
४. पूजा के दौरान भगवान के आगे दीपक प्रज्वलित किया जाता है | यदि दीपक टूट जाए या खंड़ित हो जाए तो उसका उपयोग नहीं करना चहिए | टूटा दीपक प्रज्वलित करने से जीवन में कई परेशानियां का सामना करना पड़ता है | इसलिए कभी भी खंड़ित दीपक प्रयोग नहीं करना चाहिए |

Previous articleजानिए तनाव को दूर करने के आसान उपाय
Next articleक्या आप जानतें है रस्सी कूदने के फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here