जाने कैसे,करीना कर रही है अपना वजन कम!

0

बॉलीवुड की जानी मानी हीरोइन करीना कपूर खान ने पिछले कुछ दिनों पहले बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम तैमूर अली खान रखा गया है। प्रैग्नेंसी के बाद करीना कपूर का वजन काफी बढ़ गया, जिस वजह से वह वापस अपनी फिटनेस पर ध्यान देने लगी है। उन्होंने पिछले एक महीने में अपना काफी वजन कम भी किया है।

सभी जानते है कि करीना ने अपने आप को पहले जैसे फिट करने के लिए योग का सहारा लिया है लेकिन इस बात से काफी लोग अंजान है कि वह योग के साथ-साथ बॉक्सिंग का भी सहारा लेते नजर अा रही हैं। जी हां, वह अपनी बॉडी को पहले जैसा स्लिम करने के लिए किक-बॉक्सिंग क्लासेस भी ले रही हैं। करीना की अपनी बैस्ट फ्रैंड अमृता अरोरा के साथ एक फोटो सामने आई है। जिसमें करीना, अमृता अरोरा के साथ बॉक्सिंग ग्लब्स में पहने हुए नजर आ रही है।

करीना फिल्मों में फिर से वापसी कर रही है इसलिए वह जल्द से अपने वजन पर कंट्रोल भी कर रही है। करीना प्रेैग्नेंसी के दौरान लगातार बिना ब्रेक के शूटिंग, फोटोशूट में नजर आई और साथ ही अपने बेटे को जन्म देने के 45 दिन बाद ही रैंप वॉक करती नजर आईंं। करीना के डेली रूटीन की बात करें तो वह रोज योग आसन हर संभव कोशिश कर रही हैं।

Previous articleSC के फैसले पर बोली शशिकला- धर्म की जीत होगी
Next articleमध्‍यप्रदेश टूरिज्‍म बोर्ड का होगा गठन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here