जामुन ही नहीं, इसकी गुठलियां भी हैं फायदेमंद

0

गर्मियों में आम के अलावा लोग जामुन खाना भी बहुत पसंद करते हैं। जामुन के सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। अक्सर जामुन खाने के बाद इसकी गुठलियों को फैंक दिया जाता है लेकिन ये गुठलियां जामुन से भी ज्यादा फायदेमंद होती हैं। इनमें विटामिन ए और सी होता है जो शरीर की पाचन शक्ति को ठीक रखता है। इसके अलावा जामुन की गुठलियों के और भी कई लाभ होते हैं।

गुठलियों को इस्तेमाल करने का तरीका –
जामुन की गुठलियों को इकठ्ठा करके उन्हें अच्छी तरह धो लें और फिर धूप में सूखाने के लिए रखें। सूखने के बाद इनका छिलका उतार लें। पीसने से पहले गुठली के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें ताकि पीसने में आसानी हो। पाउडर बनाने के बाद इसे किसी शीशी में डालकर रख लें।

फायदे – 
1. रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच इस पाउडर का सेवन करने से डायबिटीज के रोगी को काफी फायदा होता है। इससे मधुमेह कंट्रोल में रहती है।
2. जिन लोगों को पेचिश की समस्या होती है उन्हें दिन में 2-3 बार एक-एक चम्मच इस पाउडर का सेवन करना चाहिए।
3. पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग होने पर इस पाउडर में 25 प्रतिशत पीपल की छाल का चूर्ण मिलाएं और दिन में 2-3 बार ठंडे पानी के साथ 1 चम्मच पाउडर का सेवन करने से फायदा होगा।
4. दांतों और मसूड़ों की कोई समस्या होने पर इस पाउडर को मंजन के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. कई बच्चों को बिस्तर गीला करने की बुरी आदत होती है। उन्हें दिन में 2 बार इस पाउडर को आधा-आधा चम्मच पानी के साथ पिलाएं।

Previous articleइस साल Rcom से सैलरी नहीं लेंगे अनिल अंबानी
Next articleलड़कों की इन हरकतों को लड़कियां करती हैं नापसंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here