लड़कों की इन हरकतों को लड़कियां करती हैं नापसंद

0

हर इंसान की आदत अलग-अलग होती है। लड़के ज्यादातर आलसी और बेपरवाह होते हैं, इनकी कुछ आदते लड़कियां नापसंद करती हैं। जरूरत से ज्यादा किसी भी बात में अपना तजुर्बा दिखाना और बिना वजह अपनी तारीफे करते जाना लड़कियों पसंद नहीं करती। ऐसी और भी बहुत सी बातें हैं जो लड़के लड़कियों को इंप्रैस करने के लिए करते हैं लेकिन वह इनसे नफरत करती हैं।

1. दिखावा करना
लड़के लड़की को देखकर अक्सर दिखावा करने लगते हैं। बनावटी स्टाइल और जरूरत से ज्यादा कंफर्टेबल होना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इस तरह के लड़कों को लड़कियां पसंद करने की बजाए इग्नोर करती हैं।

2. तारीफ करना
लड़को को अक्सर यह आदत होती है कि वह एक लड़की के सामने दूसरी लड़की की तारीफ करते हैं। लड़की दूसरों की तारीफ सुुनने की बजाए कुछ न सुनना पसंद करती हैं।

3. दूसरों को घूरना
जब लड़के अपनी गर्लफ्रैंड के साथ होते हैं तो दूसरी लडकियों को घूर कर देखना उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। कई बार तो यह ब्रेकअप की सबसे बड़ी वजह भी बन जाती है।

4. बहाने बनाना
कुछ लड़के झूठ का सहारा लेकर अपनी इमेज बनाना चाहते हैं। जो उनकी गर्लफ्रैड को बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। लड़को की इन्हीं बातों से लड़कियां नफरत करती हैं।

5. गर्लफ्रैंड को समय न देना
हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसे समय दे लेकिन कुछ लड़के जान-बूझ कर व्यस्त होने का बहाना बनाते हैं। जिससे लड़कियां चिढ़ने लगती हैं।

Previous articleजामुन ही नहीं, इसकी गुठलियां भी हैं फायदेमंद
Next articleजंग के लिए ऑर्डर देने वालों को बॉर्डर पर खड़ा कर दो, हाथ कांप जाएंगे-सलमान खान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here