जिले में प्रतिभा पर्व का आयोजन 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किया जायेगा

0

बुरहानपुर  – (ईपत्रकार.कॉम) |जिले में प्रतिभा पर्व का आयोजन 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किया जायेगा। इसका उद्देश्य कक्षा 9 वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्तर की जांच करना हैं। प्रतिभा पर्व कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने ग्राम लोनी की हाईस्कूल में पहुंचकर शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम कक्षा 12 वी में स्कूली छात्र-छात्राओं से इतिहास, राजनीति शास्त्र सहित अन्य विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल भी पूछें। वहीं उन्होंने कक्षा 10 वी में विद्यार्थियों से सामजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, रसायन विषय सहित अन्य विषयों के बारे जानकारी ली। कलेक्टर ने कक्षा 10 वी में बच्चों से बोर्ड पर गणित विषय के भाग के सवाल करवायें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में पढ़ाई का बहुत महत्व हैं। इसलिये खूब मन लगाकर पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।

कक्षाओं की व्यवस्था और शैक्षणिक स्तर जांचने के बाद कलेक्टर ने शिक्षकों और जनशिक्षकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, शिक्षा का स्तर सुधारें तथा अपने निर्धारित प्रिरियडों के अलावा और भी प्रिरियड लेने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleकिसान बन्धु 15 अक्टूबर तक अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से कराये-मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य
Next articleसीएम हेल्पलाइन हेतु लेवल-4 की शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारियों से तीन दिवस में निराकृत करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here