लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। कोई पूजा-पाठ करता है तो कोई वास्तु के अनुसार घर बनवाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि ज्योतिष के अनुसार आपकी रोजमर्रा की आदतों से भी आपके जीवन पर असर पड़ सकती है। अगर आप भी किचन में जूठे बर्तन छोड़ देते हो तो हो सकता है आपके घर में बरकत न रहें।
1. ज्योतिष के अनुसार घर के मुख्य द्वार के पास कभी भी कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे आपके पड़ोसी ही आफके दुश्मन बन जाएंगे।
2. ज्योतिष के अनुसार रसोई में रात को जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में धन की हानि होती है। अगर आप रात में बर्तन साफ नहीं कर सकते तो उन्हें सिर्फ पानी से धोकर रख देना चाहिए।
3. कहा जाता है कि रात को सोने से पहले घर की रसोई में एक बाल्टी पानी भरकर रखना चाहिेए इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है।
4. ज्योतिष के अनुसार बिस्तर पर बैठकर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। इससे घर में अशांति फैलती है। वहीं घरवालों पर कर्ज चढ़ता है।





























































