काले तिल के ये उपाय करेंगे तो, मिलेगा लाभ

0

मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी यानी शनिवार को मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाता है और नए साल पर अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाती है। मकर संक्रांति की सुबह सूर्य की उपासना की जाती है। अगर आप शनिवार को काले तिल के ये उपाय करेंगे तो आपको काफी फायदा मिलेगा।

काले तिल के कुछ उपाय:

1. शनिवार को काले तिल को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब को दान करें। इससे आपको पैसों की तंगी नहीं होगी।

2. यदि शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो शनिवार को किसी नदी में काले तिल प्रवाहित करना चाहिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।

3. अगर आपका बुरा समय चल रहा है तो काले तिल को दूध में मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं। इससे आपका बुरा समय दूर हो जाएगा।

4. शनिवार को आप काले तिल को दान कर राहु-केतु के बुरे प्रभाव से बच सकते है।

Previous articleबदली ICSE एग्जाम की डेट, अब 30 जनवरी से परीक्षा
Next articleजूठे बर्तन छोड़ने से होती है धन की हानि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here