जेटली से मिलने जाएंगे पीएम मोदी, फैसले पर पुनर्विचार को कह सकते हैं

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर अरुण जेटली से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम जेटली से मिलने जाएंगे। माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कह सकते हैं और साथ ही उनको मंत्रिमंडल में बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हलावा देते हुए कहा कि उनको मंत्रिमंडल से बाहर रखा जाए। प्रधानमंत्री को भेजा गया अपना पत्र ट्विटर और फेसबुक पर भी डाला है।

जेटली ने कहा कि हाल ही में संपन्न चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी अघोषित बीमारी का इलाज के लिये समय देने के बारे में मोदी को सूचित किया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे औपचारिक रूप से यह निवेदन करने के लिए लिख रहा हूं कि मुझे अपने लिये, अपनी चिकित्सा के लिये और अपने स्वास्थ्य के लिये कुछ समय चाहिए और इस कारण मुझे अभी नयी सरकार में कोई जिम्मेदारी न दी जाए।”

जेटली को पिछले सप्ताह जांच एवं इलाज के लिये एम्स में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें चुनाव परिणाम की घोषणा वाले दिन बृहस्पतिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। हालांकि जेटली उस दिन शाम में भाजपा मुख्यालय में आयोजित जीत के जश्न समारोह में शामिल नहीं हो पाये थे। जेटली ने पत्र में लिखा कि पिछले 18 महीनों में उन्होंने कुछ गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना किया है।

Previous articleकुलगाम में मुठभेड़ स्थल के पास प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प, 20 घायल
Next articleइंदौर का देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित