जेतली ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, नोटबंदी को बताया ऐतिहासिक कदम

0

नई दिल्लीः वित्त मंत्री अरुण जेतली ने आज संसद में बजट पेश करते हुए पहले सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस बार आम बजट और रेल बजट एक साथ पेश किए गए हैं। 93 साल में यह पहला मौका होगा जब रेल बजट अलग से नहीं बल्कि आम बजट के साथ पेश किया गया।

जानिए वित्त मंत्री ने कौन-कौन सी उपलब्धियां गिनाईं।

-महंगाई दर घटी है और वह काबू में रहेगी। जीएसटी और नोटबंदी दो ऐतिहासिक फैसले हैं।

-इस साल अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी, देश के विदेशी मुद्रा का खजाना बढ़ा है।

-2017 में विकास की गति तेज होगी, मंदी के बीच भारत उभरता सितारा।

-हम इस तरह के कदम लगातार उठाते रहेंगे जिससे महिलाओं, मजदूरों, किसानों, पिछड़े लोगों तक विकास पहुंचे।

-नोटबंदी के दूरगामी असर होंगे और ये भ्रष्टाचार कम करेगा जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत होगा।

-सरकार ने महंगाई को काबू करने में सफलता पाई।

-GST आर्थिक सुधार का कदम।

-भारत निर्माण उद्योग के मामले में दुनिया में छठे स्थान पर पहुंच गया है, पहले हम 9वें स्थान पर थे।

-हमने अपनी आर्थिक नीतियों में काफी सुधार किया है।

-भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले एक साल में बड़े सुधार हुए हैं।

-टैक्स चोरी जनता की आदत बन गई थी, नोटंबदी से भ्रष्टाचार कम हुआ।

-हमने इनफॉर्मल से फॉर्मल इकोनॉमी की तरफ जाने की कोशिश की, ब्लैकमनी के खिलाफ हमने लंबी लड़ाई लड़ी, हमें जनता से सपोर्ट मिला।

-नोटबंदी से टैक्स ज्यादा मिलेगा।

-सबको घर देने की कोशिश कर रहे हैं।

-नोटबंदी का बुरा असर खत्म।

-गांवों से गरीबी खत्म करने पर फोकस।

-महात्मा गांधी का उद्धाहरण देते हुए वित्त मंत्री जेतली ने कहा कि सही मकसद से किया गया काम कभी नाकाम नहीं होता है।

-नोटबंदी की परेशानियां जल्द खत्म होंगी।

-सरकार की हर योजनाएं गरीबों को ध्यान में रखकर शुरु की जाएं।

-बजट में सुधार किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here