नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘जॉली एलएलबी’ के चरित्र को लोकप्रिय बनाने का श्रेय अरशद वारसी को दिया है। अक्षय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में अक्षय एक वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म वर्ष 2013 में प्रदर्शित ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है। ‘जॉली एलएलबी’में अरशद ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
अक्षय ने ‘जॉली एलएलबी’ के चरित्र को पॉपुलर बनाने का श्रेय अरशद को दिया है। अरशद ने कहा कि पहली फिल्म में उनकी प्रस्तुति देखने के बाद उन्हें आइडिया हो गया था कि उन्हें अपना किरदार कैसे निभाना है। उन्होंने कहा, ‘मैंने किरदार के लिए अधिक तैयारी नहीं की क्योंकि मैं उत्तर भारत से हूं और मेरी भाषा उत्तर प्रदेश के जैसी है और हिंदी पर मेरी पकड़ अच्छी है।
फिल्म के पहले पार्ट में जॉली का किरदार निभाने वाले अरशद ने मेरे लिए इसे निभाना काफी आसान कर दिया। मुझे पहले से पता था कि मैं यह किरदार कैसे निभाने वाला हूं।’ गौरतलब है कि ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय के अलावा हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अनु कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं






























































