रणबीर के लिए आया रिश्ता ऋषि और नीतू कपूर ने ठुकराया

0

पिछले दिनों कपिल शर्मा के कॉमिडी शो पर पहुंचे बॉलिवुड स्टार ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर। शो में पहुंचे ये स्टार कपल उस वक्त हैरान रह गए जब ऑडियंस के बीच बैठी एक महिला ने अपनी 23 वर्षीया बेटी का रिश्ता उनके बेटे रणबीर कपूर के लिए आगे बढ़ाया।

हालांकि, रणबीर के माता-पिता ने बड़ी विनम्रता से इस ऑफर को ठुकरा दिया और यह कहा कि आजकल के बच्चे अपने पार्टनर खुद चुनते हैं और इस मामले में पैरंट्स ज्यादा कुछ बोल भी नहीं पाते।

पापा कपूर ने दबी आवाज में यह भी शिकायत की उनके स्टार बेटे उनके अपनी समस्याओं के बारे में बात नहीं करते और अपनी मां से राय लेना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, उन्होंने इसके बाद यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यह बदलेगा।

Previous articleकोहली कप्तानी के शुरुआती ‘खुशनुमा’ दौर में हैं: गांगुली
Next article‘जॉली एलएलबी’ के चरित्र को लोकप्रिय बनाने का श्रेय अरशद को : अक्षय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here