जोधपुर कोर्ट का सलमान को नोटिस, कहा-10 मार्च को हाजिर हों

0
मुंबई। जोधपुर की एक स्थानीय अदालत ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को आम्र्स एक्ट मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए 10 मार्च को हाजिर होने का आदेश दिया है। सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने बताया, अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी हो चुकी है। जोधपुर जिला के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत (सीजेएम) ने आरोपी सलमान खान का बयान दर्ज करने के लिए 10 मार्च की तारीख तय की है।
यह मामला 1998 में 1-2 अक्टूबर की रात को काले हिरण के शिकार का है। सलमान खान और सैफ अली खान समेत कुछ अन्य कलाकार इसमें आरोपी हैं। सभी कलाकार यहां हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग करने आए थे।
सलमान पर अवैध हथियार रखने का आरोप है। उन पर ऐसा हथियार रखने का भी आरोप है जिसके लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो गई थी। उसके बाद उन पर आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Previous articleअगले महीने भारत में लॉन्च होगा शाओमी का फ्लैगशिप Mi5
Next articleमुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री संगमा के निधन पर शोक व्यक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here