टीआईटी रोड पर 75 लाख से बनने वाले सीसी रोड निर्माण का शुभारम्भ

0

ईपत्रकार. कॉम – रतलाम । विधायक,राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने टीआईटी रोड पर सीसी रोड निर्माण के कार्य का शुभारम्भ महापौर डा. सुनीता यार्देपार्षद रेखा जौहरी के साथ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि टीआईटी रोड रतलाम की सबसे पहली कालोनी है। इसकी सडक का महत्वपूर्ण स्थान होने से 75 लाख रुपए स्वीकृत कराकर नवनिर्माण कराया जा रहा है। टीआईटी रोड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को मेडिकल कालेज का रेफरल सेन्टर बनाया हैइससे यहां क्षेत्रवासियों को प्रशिक्षित डाक्टरों की सेवाएं मिलेगी।

श्री काश्यप ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत दिलबहार चौराहे से काला घोड़ा चौराहा के मार्ग को शामिल किया गया है। इसके निर्माण पर ढाई करोड रुपए खर्च होंगे। महापौर डा. यार्दे ने कहा कि क्षेत्र में सीवरेज का कार्य पूर्ण हो गया हैजल्द ही सडक निर्माण सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। पार्षद श्रीमती जौहरी एवं जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा,जिला उपाध्यक्ष बलवन्त भाटीझुग्गी प्रकोष्ठ के संभागीय सहसंयोजक अश्विनी जायसवाल उपस्थित रहे। संचालन राकेश परमार ने किया,आभार विपीन पोरवाल ने माना।

Previous articleट्रंप के परमाणु ऊर्जा मंत्रालय में शामिल होंगी ये भारतीय-अमेरिकी महिला
Next article5 अक्टूबर 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन