टीम अगर बल्ले के साथ अच्छा करती तो मैच का परिणाम कुछ और ही होता-विराट कोहली

0

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 38वें मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने करारी शिकस्त दी. एजबेस्टन में धीमी बल्लेबाजी और मध्य क्रम का फिर फ्लॉप होना भारतीय टीम के लिए हार की वजह बना. इस मैच में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि टीम अगर बल्ले के साथ अच्छा करती तो मैच का परिणाम कुछ और ही होता.

कप्तान ने कहा ‘मुझे लगता है कि धोनी ने बाउंड्री हासिल करने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की, लेकिन विपक्षी टीम के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की. अब हमें अगले मैच के बारे में सोचना होगा और उसमें सुधार करना होगा.’

कोहली ने कहा ‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड एक समय 360 के करीब जा रहा था, लेकिन हमने उन्हें उससे पहले ही रोक दिया. अगर हम बल्ले के साथ अच्छा करते तो मैच का परिणाम कुछ और ही होता. मेरा मानना है कि जब ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या क्रीज पर थे तो उस समय हमारे पास मौका था. हालांकि हमने लगातार विकेट गंवाना जारी रखा, जिससे बड़े स्कोर हासिल नहीं किए जा सकते. इस जीत का पूरा श्रेय इंग्लैंड को जाता है.’

1992 के बाद पहली बार इंग्लैंड से हारा भारत
बता दें कि इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 337 रनों का स्कोर बनाया और फिर भारत को 50 ओवरों में 5 विकेट पर 306 रनों पर रोक दिया. साल 1992 के बाद से यह पहला मौका है जब वर्ल्ड कप के किसी मैच में इंग्लैंड ने भारत को मात दी है.

Previous articleदो स्क्रीन्स वाला HP का नया गेमिंग लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च
Next articleअगर आप ग्रेजुएट हैं तो यहां निकली है सरकारी नौकरी,जल्द करे आवेदन