अगर आप ग्रेजुएट हैं तो यहां निकली है सरकारी नौकरी,जल्द करे आवेदन

0

एक अच्छी नौकरी करना चाहते हैं तो कर्मचारी भविष्य निधि संस्था (EPFO) आपको शानदार मौका दे रहा है. जहां सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके वह पहले ये जानकारी पढ़ लें. उसके बाद ही आवेदन करें.

पदों का विवरण
सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के 2189 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. जिसे वर्गों के आधार में बांटा गया है. आपको बता दें, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो. वहीं उम्मीदवार की आयु 21.07.2019 तक 18 से 27 साल के बीचे होनी चाहिए.

क्या होनी चाहिए आवेदन फीस
SC/ST/PWD/ डिपार्टमेंटल/महिलाओं और EWS कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 250 रुपये है वहीं सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये हैं. उम्मीदवार फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैकिंग, कैश कार्ड और मोबाइल वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है.

ये है जरूरी तारीख

आवेदन शुरू होने की तारीख – 27 जून 2019

आवेदन भरने की आखिरी तारीख- 21 जुलाई 2019

प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख- 30 और 1 सितंबर 2019

कैसे करें आवेदन
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह www.epfindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बता दें, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. जिसमें प्रारंभिक परीक्षा और मेन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. चुने गए उम्मीदवारों को 25500 रुपये पे-स्केल होगा.

Previous articleटीम अगर बल्ले के साथ अच्छा करती तो मैच का परिणाम कुछ और ही होता-विराट कोहली
Next articleअगर आप भी कराते है कैब बुक तो इन बातों का रखें खास ध्यान