डिविलियर्स शो पड़ा फीका, जानिए RCB की हार की बड़ी वजह

0

आखिरकार द. अफ्रीकी धुरंधर एबी डिविलियर्स की आईपीएल-10 में तूफानी वापसी हुई. इसके बावजूद वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जिता नहीं पाए. RCB को उसके तीसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने बड़ी आसानी से 8 विकेट से रौंद डाला. इसके साथ ही पंजाब ने अपने दूसरे होम ग्राउंड (इंदौर) पर लगातार दूसरी जीत हासिल की. जबकि आरसीबी को तीन मैचों में दूसरा झटका लगा.

आईपीएल-10 के आठवें मैच का ‘डिविलियर्स शो’ आरसाबी की हार की वजह से फीका पड़ गया. डिविलियर्स की 46 गेंदों में नाबाद 89 रनों की पारी बेकार चली गई. आखिर आरसीबी की पारी के दौरान कहां चूक हुई, जिसकी वजह से टीम का स्कोर 148/4 से आगे नहीं बढ़ पाया.

ये है आरसीबी की हार की बड़ी वजह
डिविलियर्स दूसरे ओवर में क्रीज पर उतरे, लकिन उन्हें पारी के 15 ओवर तक सिर्फ 28 गेंद खेलने का मौका मिला. यानी वे 84 गेंदों में 28 को ही खेल पाए. अगर इस दौरान ज्यादातर स्ट्राइक डिविलियर्स के पास होते, तो मैच की तस्वीर कुछ और होती.

Previous articleगर्मियों में रात को नहीं आती नींद तो खाएं ये आहार
Next articleजाधव मामले पर सख्त मोदी, रिश्तेदार बोले-मालूम था PAK बनाएगा दूसरा सरबजीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here