डेटा लीक मामले से फेसबुक को लगा तगड़ा झटका, 35 अरब डॉलर का नुकसान

0

फेसबुक में डेटा लीक का मामला सामने आने से पूरी दुनिया हैरान है. करोड़ों यूजर्स के डेटा लीक मामले में फेसबुक को भी तगड़ा झटका लगा है. सोमवार को इस अमेरिकी सोशल मीडिया के शेयर करीब 7 फीसदी टूट गए और कंपनी के मार्केट वैल्यू में करीब 35 अरब डॉलर तक की गिरावट आ गई.

क्या है मामला
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की मदद करने वाली एक फर्म ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ पर लगभग 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स के निजी जानकारी चुराने के आरोप लगे हैं. इस जानकारी को चुनाव के दौरान इस्तेमाल किया गया है. खबर आने पर अमेरिकी और यूरोपीय सांसदों ने फेसबुक इंक से जवाब मांगा. वे जानना चाहते हैं कि ब्रिटेन की कैंब्रिज एनालिटिका ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने में किस तरह से मदद की?

इस खबर के बाद फेसबुक के शेयर सोमवार को 7% टूट गए. शेयर की कीमत घटने की वजह से फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्क को ही एक दिन में 6.06 अरब डॉलर (करीब 395 अरब रुपये) का झटका लग चुका है.

Previous articleअगर आपके मुंह से भी आती है बदबू तो अपनाए ये उपाय
Next articleसंसद नहीं चल पाने के लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है-गुलाम अली साहब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here